क्रिसमस पर्व मना, विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं

इटारसी। मसीह समाज ने आज प्रभु यीशू मसीह का जन्मदिन क्रिसमस डे हर्ष उल्लास से मनाया। इस अवसर पर गिरिजाघरों में रात भर जश्न का माहौल रहा और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। रात में कॅरोलगान चले और सेंटाक्लॉज ने बच्चों को उपहार भी प्रदान किए। क्रिसमस पर्व के लिए गिरिजाघरों को विशेष तौर पर विद्युत के रंगीन वल्बों से सजाया गया था।
चर्च में यीशु मसीह के जन्म संबंधी संदेश सुनाए। बताया गया कि यीशु का जन्म पृथ्वी को पापियों से मुक्ति के लिए हुआ था। संदेश में बताया कि प्रभु यीशु हमेशा यही सिखाते हैं कि हर मनुष्य शुद्धता, जीवन और ज्योति की प्राप्ति के लिए कार्य करे। इन्हीं सब भावनाओं को साधारण मानव तक के मन मस्तिष्क तक पहुंचाने के लिए ईश्वर ने मानव का रूप धारण किया। प्रार्थना सभा में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकवाद की। क्रिसमस डे के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मैसेज भेजकर भी बधाई दी और ईसाई धर्म के अनुयायियों ने केक काटकर सबको खिलाया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!