समाज विकास और शिक्षा के लिए मैना सम्मानित

इटारसी। मध्य प्रदेश वाल्मीकि एकता संघ भोपाल द्वारा चुन्नी लाल कल्याने की स्मृति में भोपाल नगर निगम द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं समाज सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के विकास और शिक्षा के लिए कार्य हेतु मुकेश चंद्र मैना को विशेष समाज सेवा सम्मान सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज के राष्ट्रीय संतश्री बाल योगी उमेश नाथ महाराज, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान,भोपाल नगर निगम महापौर अलोक शर्मा, सफाई आयोग उपाध्यक्ष सुनील खरे, जाबरा नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष वैद्य, वाल्मीकि एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कल्याने एवं संयोजक चिमन कल्याने उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!