सावित्रीबाई फुले का मनाया जन्मदिन

इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में देश की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जन्मदिवस श्रद्धा से मनाया गया। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती आरती परदेसी और श्रीमती रजनीगंधा साहू ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीमती परदेसी ने सावित्री बाई का सामान्य परिचय दिया। पाली प्रमुख योगेश शुक्ला ने सावित्री बाई के जीवन वृत के बारे में बच्चों को बताया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य शिवराज चौधरी एवं समस्त आचार्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!