विवेक सीनियर इंडिया हॉकी टीम में चयनित

इटारसी। हॉकी में होशंगाबाद जिले को फिर गौरव का अनुभव होने वाला है। इटारसी के चांदौन निवासी हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन सीनियर इंडिया हॉकी टीम में हुआ है। इससे पहले विवेक का चयन जूनियर इंडिया हॉकी टीम में हुआ था और जूनियर टीम का नेतृत्व विवेक ने किया था। उस टीम ने मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में भागीदारी की थी।
आज विवेक का नाम सीनियर इंडिया हॉकी की 20 सदस्यीय टीम में आने पर जिले में उनके साथी खिलाडिय़ों ने खुशियां मनायी। विवेक का नाम इंडिया इलेवन में शामिल है। विवेक ने पिछले दो माह में जिले की हॉकी को गौरवान्वित किया है। सीनियर इंडिया टीम न्यूजीलैंड में होने वाली राष्ट्रीय आमंत्रण टूर में जाने वाली है। विवेक इस टीम के सदस्य रहेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!