युवा दिवस के रूप में मनी विवेकानंद जयंती

इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में आज युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानन्द जयंती मनायी।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सृष्टि गौर, शिवानी उपाध्याय और छात्र कुशाग्र पटेल ने स्वामी विवेकानंद का जीवन का परिचय दिया। श्रुति घुरेले ने गीत वंदे विवेकम से सभी का मनमोह लिया। आचार्य सुनील सोनी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के अनछुए प्रसंगों से सभी को अवगत कराया तथा यह बताया कि विवेकानंद जी किस तरह देश की माटी को बेहद स्नेह करते थे। आचार्य प्रशांत वारियार ने कथा के माध्यम से बताया कि विवेकानंद जी विवेक और आनंद से परिपूर्ण थे। आचार्य देवेन्द्र सैनी ने विवेकानंद जी के त्याग की तुलना वर्तमान परिदृश्य से करते हुए कहा कि वे माटी को मां कह कर गले लगा लेते थे और आज हम उसी माटी को दिनों दिन कचरा घर बनाते जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार पटेरिया थे। संचालन अल्ताफ ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!