भोपाल पहुंचेंगे निरंकारी मंडल के श्रद्धालु
पिपरिया। निरंकारी मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सविन्दर हरदेव महाराज का आगमन 5 फरवरी को भोपाल में हो रहा है। भोपाल में सत्संग का आयोजन होगा। संत निरंकारी मिशन के होशंगाबाद जिला मीडिया प्रभारी सागर मेघवानी ने बताया कि निरंकारी मंडल दिल्ली द्वारा राज्य स्तरीय संत समागम भोपाल में होने जा रहा है।
समागम में होशंगाबाद जिले से तीनों ब्रांच होशंगाबाद, इटारसी और पिपरिया से श्रद्धालु पहुंचेंगे। इससे पूर्व 17 जनवरी 11 को निरंकारी बाबा हरदेव महाराज का आगमन भोपाल में हुआ था। सातवर्ष बाद सतगुरु माता का आगमन हो रहा है।