काव्य के जरिए दिया विद्यार्थियों को मार्गदर्शन

इटारसी। शासकीय एमजीएम कालेज में विद्यार्थियों को काव्य के जरिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कालेज में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पीके अग्रवाल ने उद्देश्य बताया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पीके पगारे ने की। मुख्य अतिथि जिले के जाने-माने कवि एवं गीतकार डॉ. विनोद निगम थे। कवियों में शासकीय कन्या महाविद्यालय के हिन्दी के सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया, विनोद कुशवाहा एवं डॉ. केएस उप्पल ने भी कविता पाठ किया। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद निगम ने कविताओं के माध्यम से सामाजिक एकता, पर्यावरणीय सुरक्षा, मानवीय संवेदनाओं की आवष्यकता पर विद्यार्थियों का ध्यानाकर्षण किया।
कवि विनोद कुशवाहा ने समाज में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की आवश्यकता पर कविता से संदेश दिया। डॉ. श्रीराम निवारिया ने कविता पाठ के साथ मंच संचालन भी किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. केएस उप्पल ने लगभग 35 पुस्तकें (कविताओं के संकलन) महाविद्यालय के पुस्तकालय को भेंट की।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पंकज चौरे, पूर्व प्राध्यापक डॉ. ज्ञानेन्द्र पांडेय, साहित्य प्रेमी गोपीकांत घोष विशेष श्रोता के रूप में आमंत्रित थे। वनस्पति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राकेश मेहता एव छात्रा प्रियंका तोमर ने भी कविता पाठ किया। इस अवसर पर प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि डॉ. विनोद निगम का शॉल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!