सफर कर रही महिला स्टेशन से हुयी लापता

इटारसी। शुक्रवार सुबह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से एक महिला लापता हो गयी है। महिला अपने पति और सास के साथ गोदान एक्सप्रेस से सफ र कर रहीे थी। महिला के पति और सास ने जीआरपी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी निशा और मां के साथ गोदान एक्सप्रेस से मुंबई से पटना का सफर कर रहे थे। निशा और उसकी सास एस-2 में बर्थ 16-17 पर और सुभाष दूसरे कोच में सवार था। ट्रेन सुबह 10 बजे जब इटारसी के प्लेटफार्म 2 पर पहुंची तो निशा प्लेटफार्म पर उतरी पर वापस कोच में नही चढ़ी। सुभाष और उसकी मां ने निशा को बहुत खोजा पर वह नहीं मिली। दोनों ने जीआरपी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी ने गुम इंसान की कायमी कर मामला जांच में लिया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!