प्राकृतिक आपदा प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे

इटारसी। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों की सुध आज जिला प्रशासन ने ली है। कलेक्टर अविनाश लवानिया आज अधिकारियों के साथ ओला प्रभावित किसानों से मिले। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित खेत का सर्वे होगा। पटवारी खेतों में पहुंचकर फसलों का सर्वे करेंगे और उसकी वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी।
जिला अधिकारियों ने आज डोलरिया तहसील के मिसरौद, डोलरिया और डूडू गांवी में बेमौसम वर्षा, तेज हवा एवं ओला से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम मिसरोद में प्रभावित खेतों में गेहूं और चना की फसल देखी। किसानों से कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है। प्रत्येक आपदा प्रभावित खेतों का सर्वे किया जाएगा। पटवारी खेतों में जाकर फसलों की नुकसानी का आकलन करेंगे। इसकी वीडियोग्राफी भी करायी जाएगी। अनुविभागीय अधिकारी मनोज उपाध्याय ने भी डोलरिया, डूडूगांव, मिसरोद में प्रभावित खेतों का का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!