परमपिता हर आत्मा में है : रुकमणी दीदी

होशंगाबाद। भगवान हर इंसान की आत्मा में है। जब तक इंसान इसे महसूस नहीं करेगा, तब तक उसे भगवान का एहसास नहीं होगा। यह बात रसूलिया स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय में माउंटआबू से आई राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रुकमणी दादीजी ने कही।
उन्होंने कहा कि परमात्मा हमारे पिता है। परमपिता का अनुभव करेंगे तो हम उसमें खो जाते हैं। ज्ञान कहने का नहीं है, इसे प्रेक्टिकल करने का है। ज्ञान की बाते को ग्रहण करना चाहिए। कलयुग में ज्ञान को नहीं दुगुर्णों को इंसान ग्रहण कर रहा है। इसलिए वह भगवान से दूर हो रहा है। परमात्मा 81 साल पहले पृथ्वी पर आ गया है। लेकिन कलयुग में भगवान की भक्ति के बाद भी इंसान को शांति नहीं मिल रही है। साइंस ने कलयुग में बहुत आगे बढ़ चुका है। इसलिए एक छोटे से मोबाइल में पूरी दुनिया है। उसी तरह इंसान को भगवान तक पहुंचना है तो हमें बुद्धि का प्रयोग करें जिससे हर इंसान परमात्मा तक पहुंच सके।
इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहन ने कहा कि नर्मदा के तट पर रहने वाले लोगों को नर्मदा के दर्शनमात्र से ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यिालय एक अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक शिक्षण संस्थान है। 137 देश में 8700 से अधिक सेवा केंद्र है। आश्रम में महिलाओं को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल सहित अतिथि उपस्थित थे। संचालन रानी रैकवार दीदी ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!