कराया वर्धमान फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय के कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के माध्यम से 53 छात्राओं को वर्धमान फैक्ट्री, बुदनी का भ्रमण कराया गया। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन के निर्देशानुसार प्रभारी प्राध्यापक डॉ. श्रीराम निवारिया के मार्गदर्शन में छात्राओं ने वर्धमान फैक्ट्री को देखा।
फैक्ट्री में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख विनोद चौरे ने छात्राओं के संबोधित करते हुए बताया कि 750 एकड़ में फैली फैक्ट्री में 1 लाख 80 हजार मीटर कपड़ा प्रतिदिन बनाया जाता है। उनके सहयोगी ललित दुबे एवं पूजा ने यूनिट का भ्रमण कराया। यूनिट में धागा बनने से लेकर कपड़ा बनता, उसमें चमक लाना, मजबूती लाना एवं रंगाई का कार्य भी किया जाता है। इटारसी से बस से छात्राएं सुबह 9:30 बजे रवाना हुई जिसमें छात्राओं के साथ डॉ. संजय आर्य, सुषमा चौरसिया एवं पुष्पा दवंडे टीम मैनेजर के रूप में शामिल थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!