भाममो होशंगाबाद मंडल अध्यक्ष बनी क्षिप्रा ठाकुर

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के संभाग संगठनमंत्री श्याम महाजन, मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की सहमति से होशंगाबाद मंडल अध्यक्ष मनोहर बड़ानी ने क्षिप्रा ठाकुर को महिला मोर्चा होशंगाबाद नगर मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
क्षिप्रा ठाकुर की नियुक्ति पर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, संभागीय कार्यालय प्रभारी शंभू सोनकिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रांशू राने, युमो जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, यु.मो. मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री ओम राय, विमला यदुवंशी, अनसुईया यादव ने क्षिप्रा ठाकुर को फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!