54 जोड़े बंधे शादी के पवित्र बंधन में

इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज का नौंवा आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आज विधि विधान से कृषि उपज मंडी कार्यालय में आयोजित किया गया है। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में नौवे वर्ष में 54 जोड़ों ने अपने साथियों के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डा सीताशरण शर्मा, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटैल, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, नर्मदा बचाओं यात्रा के प्रमुख भैयाजी महाराज, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडी अध्यक्ष विक्रम सिंह तोमर, पूर्व मंत्री वियज दूबे काकू भाई, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला सहित अनेक लोग शामिल थे।

it18042018 2
इस मौके पर आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सुबह सभी 54 दूल्हे की एक साथ बारात निकाली गई जो मंडी परिसर में लगाई गई। चौरिया कुर्मी समाज संगठन के द्वारा बारात की अगवानी की गई, इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार प्रारंभ हुआ। सभी वर वधु के जोड़ो को एक साथ बैठाकर पूरे रीति रिवाजो के साथ पूजन कराया गया, इसके बाद फेरे, वरमाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा वर वधुओ को आशीर्वाद भी दिया गया। विवाह स्थल पर वर वधुओं के परिजनों ने भोजन भी ग्रहण किया।

it18042018 3
सभी नवविवाहित जोडों को संगठन की ओर से पांच आभूषण के साथ ही कूलर, वाटरकेन प्रदान किये गये। क्षेत्र के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष की ओर से प्रत्येक जोडे को किचिन सेट के बर्तन भेंट किये गये। अन्य सामाजिक जनों के साथ ही कृषि उपज मंडी अध्यक्ष विक्रम तोमर व सचिव सुनील गौर ने भी वर-वधु को उपहार भेंट किये। नवयुगल जोडों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। लाटरी चयन के अनुसार बारह जोडों को शिर्डी की तीर्थ यात्रा कराये जाने की घोषणा भी एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा की गयी।

it18042018 1
इस दौरान चौरिया कुर्मी समाज संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू दयाल पटेल, पूर्व अध्यक्ष श्रवण चौधरी के साथ ही वरिष्ठजन रामकिशोर चौरे, बहादुर चौधरी, भगवती चौरे, हरिकिषोर पटेल, लक्ष्मीनारायण चौधरी ग्राम साकेत की ओर से सरपंच चिमन पटेल, मेलाराम मोदी, देवेन्द्र पटैल, ओमकार पटेल, गोकुल पटेल, कमल चौधरी, धु्रव कुमार बड़कुर, गुरू पटेल, आदि मौजूद थे। आज के आयोजन में मंडी प्रबंधन ने भी कार्यक्रम संगठन का विशेष सहयोग किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!