कार पलटी, इटारसी-पिपरिया के चार घायल
इटारसी। आज दोपहर सागर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे इटारसी के गुप्ता परिवार की कार बरखेड़ा-औबेदुल्लागंज के पास पलट गयी। घटना शाम करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हादसे में परिवार के 4 सदस्य घायल हुए हैं।
घटना में इटारसी निवासी शरद गुप्ता की बहू श्रुति गुप्ता पति सजल गुप्ता 28 साल का पैर फ्रैक्चर हो गया तथा मुंह में चोट आई है। इसके अलावा झंकार गुप्ता पति रवि गुप्ता 27 साल खंडवा, अनिता गुप्ता पति अरुण गुप्ता 55 साल विकास अधिकारी पिपरिया, शरद गुप्ता के भाई की पत्नी आशी गुप्ता व अरुण गुप्ता 58 पिपरिया भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को नर्मदा अपना अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।