शांति समिति की हुई बैठक
सिवनी मालवा। आगामी ईद के त्यौहार को देखते हुए थाना सिवनी मालवा के अंतर्गत थाना प्रभारी अजय तिवारी के द्वारा एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सिवनी मालवा के दोनों ही समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एक तरफ जहां जनप्रतिनिधि थे वहीं दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी आगामी ईद के लिए क्या-क्या तैयारियां करनी है इस विषय पर भी चर्चा की। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि देवी दयाल यादव एवं सीएमओ मौजूद थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से त्योहार के लिए क्या-क्या जरूरी व्यवस्थाएं की जाएं। इसके विषय में जानकारी दी। शासन प्रशासन की ओर से पूर्णता आश्वस्त किया गया कि साफ सफाई से लेकर सारी व्यवस्थाएं की जायेगी और यह त्यौहार शहर सिवनी मालवा के लिए मिसाल बनेगा।