स्व सहायता समूहों ने मनायी ईद

इटारसी। शहर के स्वसहायता समूहों ने सामूहिक ईद मिलन समारोह का आयोजन कर एकदूसरे को पर्व की मुबारकवाद दी। मध्यांचल उत्कर्ष बहुउद्देशीय विकास समिति एवं सिद्धी विनायक क्षेत्र स्तरीय महिला मंडल के सहयोग से बंगलिया के स्व सहायता समूहों ने ईद मिलन समारोह आयोजित कया जिसमें बड़ी संख्या में समूह की मुस्लिम एवं हिन्दु महिलायें उपस्थित हुई।
कार्यक्रम का संचालन अजय मंजारिया, मुमताज बी, सिद्धी विनायक क्षेत्र स्तरीय महिला मंडल की अध्यक्ष अनिता सैनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवीय, अर्चना विश्वकर्मा, शारदा मथुरिया ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, संध्या चौहान नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष राम जीवन वर्मा, लीलाधर नामदेव, अशोक मालवीय, शशांक मालवीय ने शिरकत की। कार्यक्रम में जागृति समूह, पाउनी समूह, तुलसी समूह, खुशबू समूह, विंध्याचल समूह, कलश समूह, ममता समूह, आदर्श समूह, जोया समूह, अमन समूह, समन समूह, शबाना समूह, दानिश समूह, अनमोल समूह, अमीना समूह के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!