भाजपा लड़ाती है, कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है

इटारसी। कांग्रेस प्यार और मोहब्बत से लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा समाज को तोड़ती है और कांग्रेस समाज को जोड़ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में मस्जिदों में नहीं जाते, टोपी नहीं पहनते, जबकि सऊदी अरब में मस्जिद में भी जाते टोपी भी पहनते। इसी तरह से मलेशिया, इंडोनेशिया में भी यही करते हैं। हिन्दुस्तान के हिंदुओं में मुसलमानों के प्रति नफरत पैदा करना मोदी जी और भाजपा का उद्देश्य है।
यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला में उनकी नर्मदा परिक्रमा के बाद प्रथम नगर आगमन पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर सांसद रामेश्वर प्रसाद नीखरा, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पार्षद महेश आर्य सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में गरीब और गरीब हो गया है, राशन की दुकान से घासलेट मिलना बंद, शकर मिलना बंद हो गया। गरीब परेशान है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!