अटल पार्क में कल मनेगा योग दिवस
इटारसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क में कार्यक्रम होगा। सुबह 6:30 बजे मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल करेंगी। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, योग समिति से जुड़े सदस्य और शहर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने शहर की विभिन्न संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।