सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी शुरु

सिवनी मालवा। विधानसभा सम्मेलन एवं मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के सिवनी मालवा विधानसभा के संयोजक पद पर शंभूसिंह भाटी की नियुक्ति की गई है। आयोजन के लिए भीलट देव में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के संभाग संगठन मंत्री श्याम महाजन एवं विधायक सरताज सिंह सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन मंत्री श्याम महाजन ने विधानसभा सम्मेलन एवं जन आशीर्वाद यात्रा के लिए संयोजक के रूप में समाजसेवी शंभू सिंह भाटी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। सह संयोजक पद पर राममोहन राजपूत और रितेश जैन की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा मृगेंद्र मंडलोई, राजेंद्र जैन, प्रीति शुक्ला, सुधीर गौर, रामेश्वर पटेल, देवी दयाल यादव, वीरेंद्र मिश्रा, प्रीतम बुंदेला, अजीत मंडलोई, अरविंद सौरभ, लखन राय, राजेश गुरु, राजेंद्र पालीवाल, कैलाश पटेल तथा नरहरि पटेल को कार्यक्रम के लिए मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम को लेकर एक प्रेसवार्ता में शंभू सिंह भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्राओं को लेकर हम सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर योजना बनाएंगे तथा हर गांव, हर बूथ स्तर तक जाकर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। सबका साथ, सबका विकास के उद्देश्य के साथ आने वाली 15 जुलाई को यात्रा सिवनी मालवा विधानसभा में एक नए आयाम स्थापित करेगी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!