कांग्रेस ने हमेशा किसानों को गुमराह किया : भाजपा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने आज पत्रकार भवन में किसान चौपाल का आयोजन किया।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जय किशोर चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने पिछली कांग्रेस की सरकार में दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ और अन्य नेताओं को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि इन्होंने किसान हित में कोई कार्य कभी नहीं किए और हमेशा किसानों को गुमराह करते रहे हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ नीरज जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल में जो किसानों के हित के लिए योजनाएं बनाई एवं किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जो कार्य किया निश्चित रूप से इन से किसानों को बहुत फायदा हुआ। किसानों के लिए खाद-बीज से लेकर बिजली-पानी आदि की भी चिंता भाजपा सरकारों ने की है। एमजीएम कालेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पंकज चौरे ने सरकार की योजनाओं के आंकड़े और उनके फायदे किस प्रकार से किसानों तक पहुंच रहे हैं पर विस्तृत जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, नगर मंत्री पार्थ राजपूत ने भी विचार रखे। संचालन अजा मोर्चा के नगराध्यक्ष मनजीत कलोसिया ने, आभार रामजीवन वर्मा ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर पटेल, मस्तान साध, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुर्तुजा खान, किसान मोर्चा के नगराध्यक्ष बृजेश यादव, किसान चौपाल के संयोजक देवेंद्र पटेल, सह संयोजक विशाल पटेल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष लीलाधर नामदेव, नगर महामंत्री ऋषि दुबे, कार्यालय मंत्री अभिषेक तिवारी, किसान मोर्चे के नगर महामंत्री शुभम गौर, महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष संध्या चौहान, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राहुल चौरे सहित साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!