भाजपा नगर मंडल करेगा वार्ड समितियों का सम्मेलन
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारी, पालक संयोजकों की संगठनात्मक बैठक शनिवार को संभागीय भाजपा कार्यालय में हुई। मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी ने बताया कि आगामी दिनों में बूथ समितियों का सम्मेलन एवं वार्ड अधिकार समितियों का गठन भी शीघ्र करने के निर्देश मंडल पदाधिकारियों को दिए।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा बनाई गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा निकाली जा रही जनाशीर्वाद यात्रा के नगर में आने को लेकर विचार किया। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रसन्ना हर्णे, जिला मंत्री विवेक गौर, मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी, मंडल महामंत्री मुकेश यादव, पूनमचंद्र मेषकर, मंडल उपाध्यक्ष प्राणेश्वर साहा, अनुराग तिवारी, मंडल मंत्री रजनी यादव, मनीष परदेशी, संजीव मालवीय, रिंकू जायसवाल, कपिल ठाकुर, मीडिया प्रभारी गोविंदा गोदरे, सत्या चौहान, अनिल मिश्रा, अखिलेश निगम, डॉ. विमल गोस्वामी, अमित महाला, वैभव सोलंकी, मोनिका चौकसे, शिप्रा ठाकुर, जयकुमार दुबे, लोकेश वर्मा, गणेश सोनी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी अनुराग तिवारी एवं संजीव मालवीय का स्वागत किया गया।