हॉकी खिलाडिय़ों को मिलेंगे प्रमाण पत्र

इटारसी। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के तत्वावधान में यहां गांधी मैदान पर लगे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्र बुधवार 18 जुलाई को शाम 5 बजे गांधी मैदान पर बच्चों को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुरेश दुबे के साथ ही वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में करीब 50 बच्चों ने भाग लिया था। शिविर 1 मई से 15 जून तक चला। शिविर में शामिल हुए बच्चों को प्रमाण पत्र, टी-शर्ट और हाफ पेंट का वितरण बुधवार को शाम 5 बजे गांधी मैदान में किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!