नागरिकों से धनसंग्रह करेगी भाजपा : वाजपेयी

होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला होशंगाबाद द्वारा धनसंग्रह की अपेक्षित महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की जिला बैठक रविवार को भाजपा संभागीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री वाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पार्टी नागरिकों के बीच संपर्क कर धनसंग्रह करेगी।
राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता हमारी पार्टी का मंत्र है। श्री वाजपेयी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम नागरिकों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर घर तक पहुंचाएंगे। जिससे हमारा लक्ष्य भी प्राप्त होगा। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने मंडल अध्यक्षों से टोली बनाकर धनसंग्रह करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के खर्च हेतु हम जनता से सहयोग मांगने घर घर जाएंगे। जिससे हमारा जनसंपर्क भी बढ़ेगा यहीं प्रदेश नेतृत्व की भी मंशा है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से हम पार्टी के इस अभियान को 28 अगस्त तक सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोहर बडानी एवं आभार बहादुर चौधरी ने माना।
बैठक में मप्र विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, सिवनी मालवा विधायक सरताज सिंह, खनिज विकास निगम अध्यक्ष शिव चौबे,, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटैल, पूर्व विधायक मधुकर हर्णे, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, बाबई नगर पंचायत अध्यक्ष ओम उपाध्याय, पीयूष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, डालचंद मीना, सुरेश पटैल, जिला महामंत्री रघुवीर राजपूत, संभागीय कार्यालय प्रभारी शंभू सोनकिया, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राठौर, जिला मंत्री कल्पेश अग्रवाल, विवेक गौर, राममोहन राजपूत, मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम वर्मा, आकाश रघुवंशी, फूलचंद यादव, निखिलेश चतुर्वेदी, हरगोविंद रघुवंशी, आशुतोष तिवारी, डॉ. नीरज जैन सहित जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!