चिमनी में झुलसी विवाहिता किया रिफर

मकान खाली करने के विवाद में सास-बहू लड़ी
इटारसी। समीपस्थ ग्राम जामई कला में खाना बना रही 30 वर्षीय महिला जलती हुई चिमनी की चपेट में आने से आग में बुरी तरह झुलस गई। घटना आज सुबह 9:30 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जामई कलां निवासी 30 वर्षीय महिला दुर्गाबती पति इंग्लिश यादव अपने घर में रोजाना की तरह खाना बना रही थी। तभी लाइट गुल हो गई। महिला ने रोशनी के लिए केरोसिन ऑयल से भरी चिमनी को रोशन किया। कुछ ही समय बाद अचानक चिमनी लुढक गई और केरोसिन ऑयल बिखर गया। जिससे वहां अचानक आग भभक उठी और उसकी चपेट में दुर्गाबती बुरी तरह झुलस गई। जानकारी लगते ही परिजन एवं आसपास के लोगों ने 108 के माध्यम से घायल दुर्गाबती को सरकारी अस्पताल इटारसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय होशंगाबाद के लिए रिफर कर दिया गया है। डॉक्टर के अनुसार घायल महिला 60 प्रतिशत से अधिक आग में झुलसी है। यहां पर्याप्त उपचार और दवाईयों का अभाव है इसलिए उचित उपचार के लिए रिफर किया गया।

मकान खाली करने के विवाद में सास-बहू लड़ी
पोर्टरखोली स्थित हनुमान मंदिर के पास दो महिलाएं आपस में लड़ पड़ीं। विवाद में चाची सास ने बहू गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवती बघेल पति रामसिंह 35 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सियाबाई पति राधेश्याम बघेल ने उसे गालियां दी तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। घटना 12 अगस्त की रात की बतायी जा रही है, पुलिस में आज शिकायत दर्ज करायी है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!