नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत

होशंगाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पार्टी संभागीय पार्टी कार्यालय पर युवा मोर्चा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री राजदीप सिंह हाडा का पुष्प माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। जिला मीडिया प्रभारी/ब्लड हेल्पलाइन जिला प्रभारी गजेन्द्र चौहान ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी श्री सुनील कुमार राठौर, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री प्रांशु राने, जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र संकत, श्री दीपक महाला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनीष परदेशी, जिला मंत्री श्री गजेन्द्र राजपूत, आईटी संभाग प्रभारी श्री राहुल पटवा, विक्रम दिवोलिया, रविन्द्र जोशी, हर्षित केवट, आशुतोष शर्मा, अश्वनी सिकरवार, प्रांशुल सक्सेना, पंकज सराठे, कपिल चौहान, सौरभ चौहान, राजा तिवारी, रितिक संतोरे, कमल राव चव्हाण, शिवम मांझी, राहुल तोमर, हरीश हाडा, प्रदीप नायक, चमनपुरी गोस्वामी, राज गौर सहित अनेकों मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!