किसानों के श्रम एवं पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी : मुख्यमंत्री

25 करोड़ 82 लाख के 15 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया
सिवनी मालवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को सिवनीमालवा में आयोजित कार्यक्रम में 25 करोड़ 82 लाख 26 हजार रुपए के 15 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 13 करोड 48 लाख 22 हजार के 11 कार्यों का भूमि पूजन एवं 12 करोड 34 लाख 4 हजार रूपए के 4 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय सिवनीमालवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों के श्रम एवं पसीने की पूरी-पूरी कीमत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसी जाति एवं वर्ग को देखकर योजनाएं नही बनाई हैं। अपितु उनकी योजनाएं सभी वर्गों के कल्याण के लिए हैं। सभी वर्गों के लाभ के लिए है क्योंकि उनका मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास और इस भावना को मूर्त रूप देने के लिए उन्होंने संबल योजना बनाई है। यह योजना गरीबों का कल्याण करने वाली योजना हैं। संबल योजना में प्रदेश के 2 करोड 20 लाख पात्र गरीबों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। श्री चौहान ने कहा कि व्यक्ति किसी भी वर्ग का हो शासन उसकी पढाई के लिए कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक की फीस भर रही है। उन्होंने कहा कि म.प्र. शासन ने किसानों के हित में अनेक कदम उठाए हैं, किसानों से 1735 रूपए के स्थान पर 2 हजार रूपए प्रति धक्वलट की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है।

seoni7918 1
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने सिवनीमालवा में कन्या महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी आज वे कन्या महाविद्यालय का आदेश लेकर आए हैं। कन्या महाविद्यालय में सभी पद स्वीकृत हो गए हैं। सिवनीमालवा के ग्राम धर्मकुण्डी एवं बाबरी सडक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 164 करोड रूपए की राशि से बायी तट नहर का कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले म.प्र. अंधेरे का प्रदेश था बिजली नहीं थी लेकिन आज सभी व्यक्ति को भरपूर बिजली मिल रही है। सिंचाई के मामले में भी होशंगाबाद जिला सिंचित है। उन्होंने बताया कि चोतलाय एवं भरलाय परियोजना शीघ्र ही स्वीकृत कर दी जाएगी। श्री चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में 80 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचित करना है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में केसला की आदिवासी महिलाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केसला की आदिवासी महिलाएं आजीविका मिशन के तहत बेहतर कार्य कर रही हैं। श्री चौहान ने कहा कि गरीबों को 200 रूपए प्रतिमाह की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक 20 हजार 331 परिवारों के 16 करोड 27 लाख रूपए के बिजली बिल शासन ने जमा कराए हैं। हर घर बिजली योजना के संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत दिसंबर माह तक सभी वंचितों के घरो तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला अपराध पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा रही है। अब तक 13 दुष्कर्मियों को न्यायालय द्वारा फांसी की सजा सुनाई गई है। उन्होंने बताया कि कोटवारों के बच्चों को भी संबल योजना से जोडा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका लक्ष्य सामाजिक समरस्ता को बरकरार रखना और सबको न्याय दिलाना हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबल योजना के तहत श्रीमती प्रभा बाई को 4 लाख रूपए एवं श्रीमती सुखिया बाई को 2 लाख रूपए की सहायता राशि का चैक प्रदान किया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान का पगढाल, रानी पीपल, भरलाय, चौतलाय एवं सिवनीमालवा में जगह-जगह स्वागत किया गया।
कार्यक्रम अवसर पर म.प्र. विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रभारी मंत्री जालम सिंह पटेल, जिला पंचायत के अध्यक्ष कुशल पटेल, सांसद राव उदय प्रताप सिंह, सिवनीमालवा विधायक सरताज सिंह, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह, प्रभात झा, म.प्र. खनिज विकास निगम के अध्यक्ष शिव चौबे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कल्पना देवीदयाल यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, राज्य अंत्योदय समिति के सदस्य श्री हरिशंकर जयसवाल, पीयूष शर्मा, माया नारोलिया, सुश्री राजो मालवीय, जनपद पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक तथा पिं्रट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Sai Krishna1

gold7918

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!