जन आशीर्वाद यात्रा: आज मुख्यमंत्री आएंगे

इटारसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 28 सितंबर, शुक्रवार को जिले में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का आगमन शाम को 7:15 बजे होगा। राहुल चौरे अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और डॉ नीरज जैन अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल ने ज्यादा से ज्यादा लोगो को इस जन आशीर्वाद यात्रा में आने की अपील की है।
बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 28 सितंबर को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। वे दोपहर 1 बजे पिपरिया आएंगे जहां सभा को संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 2.30 बजे सोहागपुर में रथसभा, 3.15 बजे सोहागपुर में मंच सभा, शाम 5 बजे सेमरी में रथसभा, शाम 5.45 बजे बाबई में रथसभा, शाम 6.20 बजे तवा पुल पर रथ सभा के बाद शाम 7:15 बजे इटारसी में सभा कर रात्रि 8.15 बजे इटारसी से भोपाल जाएंगे।
gold20918

Sai Krishna1

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!