गरीब, निराश्रित महिलाओं को अनाज वितरित किया

इटारसी। ग्राम जमानी स्थित महर्षि दयानंद उद्यान गुरुकुल द्वारा जमानी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में निवासरत गरीब, निराश्रित, विधवा महिलाओं को अन्नदान किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि दयानंद उद्यान जमानी गुरुकुल इटारसी में आसपास के गांव की करीब दो सौ गरीब, निराश्रित, विधवा महिलाओं किो अन्नदान आर्य समाज के सेवक यशपाल आर्य नयी दिल्ली ने किया। महिलाओं को अन्नदान में 25 किलो चावल, 5 किलो दाल, प्रत्येक महिलाओं को दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में आचार्य नंदकिशोर, सत्यप्रिय आर्य, शालिगराम चौधरी, बालकृष्ण मालवी का योगदान रहा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!