हॉकी का मैत्री मैच, मुकाबला बराबर

इटारसी। गांधी स्टेडियम के मैदान पर आज शाम डे बोर्डिंग इटारसी और सीहोर डे बोर्डिंग के खिलाडिय़ों के बीच हॉकी का मैत्री मैच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एकदूसरे के खिलाफ 3-3 गोल दागे।
मैच से पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी एससी लाल और एमके श्रीवास ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। मैदान पर शफीक पठान, मनीष कोलते, विनोद दास, कन्हैया गुरयानी, राजू हरदुआ, मनीष सेतपलानी, जितेन्द्र चंदेल ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जिलों में डे बोर्डिंग के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को हॉकी खेल की बारिकिया सिखाई जा रही हैं। खेल एवं युवक कल्याण विभाग के माध्यम से बच्चों को हॉकी का बेसिक सीखने के लिए कुछ सामग्री उपलब्ध करायी जाती है तो शहर के वरिष्ठ खिलाड़ी उनको हॉकी खेल की बारीकियां सिखाकर उनको टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार करते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!