पूर्व विधायक सहित दस कार्यकर्ताओं ने की घरवापिसी

केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
होशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज सुबह पूर्व विधायक श्री गिरिजाशंकर शर्मा सहित दस पार्टी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। पार्टी चुनाव मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं म.प्र. के चुनाव प्रभारी श्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश लूनावत, विनोद गोटिया, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक की उपस्थित में पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, महेन्द्र चौकसे, देवेन्द्र रूसिया, प्रमोद सोनी, लोकेश तिवारी, राजेश अत्रे, संतोष उपाध्याय, रामू चौहान, महेन्द्र यादव, संदीप तिवारी, अमीन राईन ने आज अपनी पार्टी में घर वापिसी की। इस पर पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को और अधिक मतों से विजयश्री दिलाने का आव्हान किया।

केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता की ग्रहण
भारतीय जनता पार्टी के होशंगाबाद-इटारसी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा के चुनाव प्रचार में विशाल आमसभा को संबोधित करने आयी केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमति स्मृति ईरानी, पार्टी जिलाध्यक्ष श्री हरिशंकर जायसवाल, पार्टी प्रत्याशी डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष श्री मनोहर बडानी की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आमसभा स्थल पर पहुंचे। पार्टी चुनाव मीडिया प्रभारी सुधीर तिवारी ने बताया कि पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर वार्ड क्रमांक एक की निर्दलीय पार्षद श्रीमति शिल्पा तेजकुमार गौर, वार्ड क्रमांक तीस के निर्दलीय पार्षद श्री इमरतलाल यादव (मुन्ना ग्वाला), वार्ड छब्बीस के पार्षद पति तपेश गौर, तेजकुमार गौर ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!