गोस्वामी जिला कार्य कारिणी का हुआ स्नेह सम्मेलन

होशंगाबाद। विगत दिवस विश्व गुरु शंकराचार्य गोस्वामी समाज संगठन की जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में एक स्नेह सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष महंत रूपेश गिरि गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य एवम पण्डित गिरि मोहन गुरु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सामाजिक प्रगति हेतु अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से होशंगाबाद में धर्मशाला बने इस पर विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम में सर्व श्री राजेश गिरि, वीरेंद्र वन, किरण प्रकाश भृगु, शम्भू गिरि, महेश पुरी, आनंद गिरि, उमेश पुरी, शंकर गिरि, आदित्य पुरी, अखिलेश गुरु, देवेन्द्र ओमकारी, राजेश भारती, जगदीश पुरी, हीरा पुरी, उमेश गिरि, खिमन गिरि, कन्हैया भारती, अनिल पुरी, लाल पुरी, वेद प्रकाश भारती, उपेंद्र गिरि, राघव पुरी आदि अनेक सोहागपुर, भोपाल,बाबई, सेमरी हरचन्द, स्थानों के गोस्वामीजनों ने भाग लिया। संचालन अखिलेश गुरु एवम आभार महेश पुरी ने माना। पंडित गिरि मोहन गुरु के नर्मदाष्टक पाठ के उपरांत सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!