इटारसी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेस सेवादल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादगार धरोहर एम्बुलेंस जिसमे नेताजी ने यात्रा की थी उस एम्बुलेंस को स्मारक के रूप में सुरक्षित करने एवं हॉस्पिटल चौक का नामकरण नेताजी सुभाष बाबू के नाम से करने हेतु इटारसी नगर में दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में स्कूल व कालेज के छात्रों एवं नगर के रहवासियों द्वारा सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए। उपरोक्त विषय अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान की प्रति एवं ज्ञापन स्थानीय जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष शेष मेहरा, प्रदेश सचिव अवध पांडेय एवं नगर अध्यक्ष दीपक धर के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजनो की उपस्तिथि में होशंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिलाधीश महोदय के नाम से एसडीएम को सौपा गया। हस्ताक्षर अभियान में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सदस्यों का भी विशेष योगदान रहा।

स्थानीय जयस्तंभ चौक पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान एवं ज्ञापन के कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिवेणीदास वैष्णव, सेवादल प्रदेश प्रशिक्षक मोहन झलिया, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पाली भाटिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता केलू उपाध्याय, पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती नीलम गाँधी, कांग्रेस विचार विभाग सदस्य अशोक जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयूर जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष विक्रमादित्य तिवारी, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष मयंक चौरे, सेवादल वि.स अध्यक्ष संचित पटेल, आईटी सेल नगर अध्यक्ष गौतम सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष इमरान खान, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा भदौरिया, विधानसभा होशंगाबाद प्रवक्ता श्री शैलेन्द्र पाली, मंडल अध्यक्ष श्री देवी मालवीय, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, सोहागपुर सेवादल प्रभारी कुलदीप मिश्रा, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव लाली सलूजा, कांग्रेस पार्षद मोनी चंद्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश मालवीय , सुन्दर मालवीय, अशोक सक्सेना, धर्मेंद्र मालवीय, अर्जुन भोला, दीपक नायडू, पवन वोहरा, सतेंद्र अवस्थी, अमित कापरे, एड. पंकज पटेल, सेवादल नगर उपाध्यक्ष रामशंकर सोनकर, संजय ठाकुर,राहुल भाट, सेवादल नगर महामंत्री अमित गुप्ता, राहुल दुबे, आरिफ खान, पप्पू आठनेर, अनूप गाचले, शेख शकील, प्रदीप अग्रवाल, कनहैया गुरयानी, हर्ष मोयल,अमल सरकार, सुशिल बस्तवार, भारत सराठे, सचिन तिवारी, नंदकिशोर साहू , अमरजीत सिंग, डॉ.नर्मदा रैकवार,अमित बरखने तथा वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री श्रीमती नलिनी मेहरा, श्रीमती साधना दुबे, श्रीमती रजनी राठौर, कु. तरुणा टिकरिया, कलावती रैकवार एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्तिथ रहे। जयस्तंभ पर कार्यक्रम के पश्चात सेवादल के द्वारा स्थानीय बस अड्डे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंच कर चरखे से काते गए सूत के द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा कांग्रेस सेवादल के परंपरागत नियमानुसार सलामी दी गई।







