पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आएंगे

इटारसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 16 फरवरी को होशंगाबाद जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री सिंह सुबह जीटी एक्सप्रेस होशंगाबाद आएंगे। वे दोपहर 12 बजे से सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 1 बजे सोहागपुर के पास मां नर्मदा के तट रेवा बनखेड़ी जाएंगे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश आर्य ने कांग्रेसियों से निवेदन किया है कि श्री सिंह के स्वागत और उनसे मिलने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!