दहन के पूर्व महिलाओं ने किया होलिका पूजन

इटारसी। होलिका उत्सव के पूर्व आज महिलाओं ने होली पूजन किया। होली उत्सव समितियों ने शहर में एक सैंकड़ा से अधिक स्थानों पर होली के झंडे-डंडे गाड़े हैं। रात में होलिका दहन से पूर्व अनेक स्थानों पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
होली में रंगों के साथ-साथ होलिका दहन की पूजा का भी खास महत्व है। रंगों वाली होली से एक दिन पहले चौराहों पर होलिका दहन किया जाता है। इसे छोटी होली और होलिका दीपक भी कहते हैं। इस दिन बड़ी संख्याओं में महिलाएं होली की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस पूजा से घर में सुख और शांति आती है। गोबर के कंडे गोबर, एक लोटा पानी या गंगाजल, फूलों की मालाएं, कच्चा सूत, पंचोपचार (पांच प्रकार के अनाज जैसे नए गेहूं और अन्य फसलों की बालियां), रोली, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल, बड़ी-फुलौरी, मीठे पकवान या मिठाइयां और फल आदि से होली की पूजा की जाती है। आज बाजार क्षेत्र में महिलाओं ने होलिका पूजन किया और सुख एवं शांति की अर्चना की। धार्मिक एवं सामाजिक एकता के इस पर्व होली के होलिका दहन के लिए हर चौराहे व गली-मोहल्ले में गूलरी, कंडों व लकडिय़ों से बड़ी-बड़ी होली सजाई जाती हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!