---Advertisement---

ऐसे हुई थी शिक्षक काशीराम की हत्या

By
On:
Follow Us

इटारसी। शहर के पिंक सिटी निवासी और ग्राम पाहनवर्री में शिक्षक काशीराम की हत्या हुई थी। शुक्रवार की दोपहर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय में इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्या के पीछे मृतक काशीराम और आरोपी शशि यादव की पत्नी के बीच मित्रवत संंबंधों को वजह बतायी जा रही है। आरोपी को ये संबंध पसंद नहीं थे और इसलिए उसने काशीराम को मौत के घाट उतार दिया।
ग्राम पाहनवर्री प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक काशीराम यादव की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में अवैध संबंधों की बात भी पुलिस ने बतायी है। आरोपी शशि यादव को आज पुलिस ने मीडिया के समक्ष भी प्रस्तुत किया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया है कि उसकी पत्नी से अवैध संबंधों के संदेह के आधार पर ही उसने यह वारदात की है। उसे एक माह पूर्व ही ऐसा संदेह हुआ था, तभी उसने काशीराम को ठिकाने लगाने का मन बना लिया था। आरोपी को वारदात वाले दिन काशीराम के साथ देखा गया था। इस आधार पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसकी काशीराम से मित्रता थी। वारदात वाले दिन वह जब अपनी ड्यूटी पर वाहनवर्री जा रहा था तो शशि यादव ने उसे रोककर स्वयं के खेत में लगी धान दिखाने के बहाने अपने खेत पर ले गया और खेत के समीप से जा रही नदी गाड़ाघाट नदी में धक्का दे दिया।
आरोपी इतना शातिर था कि काशीराम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने खुद भी काशीराम के परिजनों के साथ थाने पहुंच गया था। उसने गुमराह करने के इरादे से स्वयं भी काशीराम की तलाश की। हालांकि उसकी चाल कामयाब नहीं हो सकी और काशीराम के परिजनों के उस पर संदेह जताने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और सारी सच्चाई उजागर कर दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी से काशीराम का शव बरामद किया था। आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में रामपुर थाना प्रभारी जय नलवाया के साथ एएसआई एनएल झरबड़े, प्रधान आरक्षक भरतनाथ, आरक्षक प्रेम बड़ोदे, अजय सिंह, पवन मेहरा, नीलेश पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.