इटारसी। विगत 4 सितंबर को रॉयल एस्टेट कालोनी में मोहल्ले के लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपे चोरों से पुलिस ने चोरी का पचास हजार का माल बरामद किया है। ये चोर बारिश के दौरान सुबह करीब 7 बजे एक निर्माणाधीन मकान में घुसे थे और वहां से बिजली के उपकरण सहित अन्य माल उड़ा लिया था।
रॉयल एस्टेट कालोनी में भाजपा नेता दीपक अठौत्रा, राजीव चौकसे व अन्य लोगों की सतर्कता से पुलिस की पकड़ में आए चोरों से पुलिस ने करीब पचास हजार रुपए का माल बरामद किया है। इसमें बिजली फिटिंग का सामान, गैस सिलेंडर आदि शामिल है। मामले में 3 युवक सोनू पिता बाबूलाल बोरासी और चंदन पिता बद्रीप्रसाद खरे और एक अन्य को करीब 50 हजार के माल मशरुका के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों ने मिलकर एक मकान में घुसकर इलेक्ट्रिक का सामना चोरी किया जो पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान के साथ उपनिरीक्षक रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रदीप सोलंकी, आरक्षक हेमंत तिवारी, भूपेश मिश्रा, भागवेन्द्र, गुलशन कुमार, आनन्द की मुख्य भूमिका रही है।
रॉयल एस्टेट के चोरों से 50 हजार का माल जब्त
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







