---Advertisement---

आटो रोककर पैसे मांगे, नहीं देने पर मारा

By
On:
Follow Us

दहेज की मांग कर करते थे प्रताडि़त
इटारसी।
देवल मंदिर के पास ज्योति टेलर वाली लाइन में एक आटो रोककर एक बदमाश ने पैसों की मांग की और नहीं देने पर लोहे के पाइप से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहारी कालोनी पुरानी इटारसी निवासी शेख पिता सीताराम जाट 36 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि समीर और छोटू मुसलमान ने उसे आटो रोककर पैसों की मांग की। उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसके साथ लोहे के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
एक अन्य घटना में रेलवे स्टेशन के सामने पेट्रोल पंप के पास लक्ष्मीनारायण पिता बटानीलाल राजवंशी 55 वर्ष, निवासी गांधीनगर के साथ अर्जुन पिता मूलचंद कुचबंदिया 29 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट की और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

दहेज की मांग कर करते थे प्रताडि़त
शांतिनगर होशंगाबाद में ब्याही एक युवती ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला इटारसी थाने में दर्ज कराया है। युवती फिलहाल तवा कालोनी में अपने मायके में रह रही है।
पुलिस के अनुसार पूजा पति सूरज विश्वकर्मा 28 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसके पति सूरज पिता रामेश्वर विश्वकर्मा और सास रामेती पति रामेश्वर विश्वकर्मा निवासी शांतिनगर होशंगाबाद के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा के साथ ही गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.