गौ सेवा केन्द्र को लेकर हुई बैठक

इटारसी। आज अटल पार्क में मोदी आर्मी द्वारा एक बैठक शहर में गौ सेवकों की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान देखने के लिए आयोजित की गई। बैठक में समस्याओं के समाधान को चरणबद्ध तरीके से प्राप्त करने का प्रस्ताव मोदी आर्मी प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग देव गुप्ता ने बैठक में रखा। नवभ्युदय संस्था की संचालिका सुमन सिंह ने एक गौ सेवा केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा।
गौ सेवक लखन कश्यप द्वारा उपचार के दौरान गौ वंशो के परिवहन को लेकर वाहन की कमी की बात रखी जिस पर सभी के द्वारा शीघ्र ही गौ सेवा वाहन जनसहयोग से प्राप्त करने हेतु अभियान चलाने की बात पर सहमति बनी। गौ सेवा वाहन की उपलब्धता शहर में सुनिश्चित करने हेतु मोदी आर्मी की टीम चरणबद्ध कदम उठाएगी।
समूह के प्रबंधक के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता अजय सिंह राजपूत, दिलीप यादव, श्रीमति सुमन सिंह, अनुराग गुप्ता, लखन कश्यप को नियुक्त किया गया हैं।
बैठक में मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चंद्र यादव, धनीराम यादव, प्रदीप प्रजापति, विकास यादव, रोहित प्रजापति, अमित प्रजापति, गोविन्द चौरे, नितिन वर्मा एवं साई गौ शाला के गौ सेवक लखन कश्यप व मोनेश दमाडे़, नवभ्युदय संस्था की संचालिका श्रीमति सुमन सिंह जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!