इटारसी। कावेरी स्टेट कालोनी निवासी एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कावेरी स्टेट कालोनी निवासी 25 वर्षीय सौम्या पत्नी यशवंत सोनी नामक नवविवाहिता ने रविवार को सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत नाजुक होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उसने घर में रखा हुआ फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस को सूचना मिलने पर नगर निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला से संबंधित पूछताछ की, लेकिन महिला की हालत नाजुक होने के कारण जहर खाने का मुख्य कारण सामने नहीं आ सका है। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण तहसीलदार ने भी उसके कथन लिए हैं। इस संबंध में जब नगर निरीक्षक दिनेश चौहान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यशवंत सोनी और उसका भाई एक ही घर में रहते हैं। दोनों की पत्नियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते यशवंत की पत्नी ने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पारिवारिक विवाद के चलते नवविवाहिता ने खाया जहर

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







