संक्रमण से बचाव हेतु खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था

संक्रमण से बचाव हेतु खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था

होशंगाबाद। जिले में 15 अप्रेल से प्रारंभ रबी उपार्जन कार्य का सफल संचालन किया जा रहा है। साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित खरीदी केन्द्रो में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।
खरीदी केन्द्रो में उपज विक्रय हेतु आये किसानों को सर्व प्रथम उनके हाथों को साबुन से धुलाने के साथ सेनेटाईजर का भी उपयोग किया जा रहा है। सभी खरीदी केन्द्रों में स्वास्थ्य जांच दल द्वारा केन्द्रों पर आए व्यक्तियों व किसानों की कोरोना संबंधी स्क्रीनिंग की जा रही है। केन्द्रों में श्रमिकों के मध्य पर्याप्त दूरी रखते हुए खरीदी कार्य का क्रियान्वयन किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों में कोरोना मैनेजमेंट हेतु वर्टिकल आधारित अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है साथ ही जनअभियान परिषद के सदस्यों द्वारा भी केन्द्र पर आए किसानों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक कर रहे हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!