इटारसी। एमजीएम कॉलेज ग्राउंड में उस समय हलचल मच गई, जब एक बड़े पेड़ के पास रखी टाइल्स के नीचे करीब 7 फीट लंबा सांप देखा गया। कॉलेज परिसर में मौजूद मनीष चौरे ने जैसे ही सांप को देखा, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक शर्मा के निर्देशन तथा सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव के मार्गदर्शन में सर्प मित्र अभय चौरे और मोहित मेहरा तत्काल कॉलेज पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक टाइल्स के नीचे छिपे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू किया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था, जो कि पूरी तरह से विषहीन होता है। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्रों द्वारा सांप को वन परिक्षेत्र के सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में सफलतापूर्वक रिलीज कर दिया।











