इटारसी। पुलिस ने एक साल के लिए ‘जिला बदर’ किए गए आदतन अपराधी अजय कतिया (निवासी पत्ती बाजार) को शहर में अवैध रूप से घूमते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर पहले से ही 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन ने दिसंबर 2025 में उसे नर्मदापुरम और सीमावर्ती जिलों से निष्कासित कर दिया था।
1 सितंबर 2026 को इस आदेश का उल्लंघन कर इटारसी में पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत नया मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











