---Advertisement---

कृषक हित में ‘कृष भूमि एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी’ का बड़ा फैसला

By
—
On:
Follow Us
  • प्राकृतिक और जैविक खेती पर रहेगा जोर, आगामी योजनाओं पर मुहर

इटारसी। कृषक समुदाय के हित को ध्यान में रखते हुए कृष भूमि एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन ग्राम पाहनवरी (बिलखेड़ी) में किया गया। इस बैठक में किसानों को सशक्त बनाने वाली आगामी कार्ययोजनाओं पर मुहर लगाई गई। सभा के समक्ष, कंपनी के प्रतिनिधि संजय सराठे ने पिछले एक वर्ष में कंपनी द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसमें आय और व्यय का लेखा-जोखा शामिल था।

प्राकृतिक खेती और उत्पादन को बढ़ावा

बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा हुई, जिसके तहत कंपनी अब मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने मशरूम उत्पादन और बीज उत्पादन के कार्य को भी अपनी योजनाओं में शामिल करने का फैसला किया है।

विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

इस महत्वपूर्ण सभा में कृषि और जन-जागरण के क्षेत्र से कई विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने किसानों का मार्गदर्शन किया।
कृषि विज्ञान केंद्र से पधारे वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने कंपनी को मजबूत बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी और शेयर धारकों की समस्याओं को सुनकर सभा को संबोधित किया।

श्रीमती आकांक्षा पांडे ने मशरूम खेती की जानकारी साझा करने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने हेतु शपथ दिलाई।

प्रमुख अतिथि रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य रामपुर आशुतोष शरण तिवारी, सरपंच प्रतिनिधि बृजमोहन यादव, कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर से वैज्ञानिक डॉ. संजीव गर्ग, श्रीमती आकांक्षा पांडे, जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक पवन सहगल, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र देशमुख, और उद्यानिकी विभाग से विकास अग्रहरि तथा परवेज अमीर अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

सभा में कंपनी के अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा, सचिव राम मोहन कुशवाहा, लखन कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, लेखपाल राशिद खान, रामकिशन कुशवाह और समस्त शेयर धारक मौजूद रहे। सभा का सफल संचालन संजय सराठे ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.