इटारसी। ग्राम रामपुर में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी प्रदीप पिता भैयालाल चौरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी रामपुर, के साथ आरोपी फिरोज खान ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया।
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने फरियादी के साथ मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने जाते-जाते फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी दिलीप चौरे ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।









