इटारसी। समीपस्थ ग्राम मोथिया साकेत में एक 21 वर्षीय युवक के साथ जातिगत अपमान और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी रजत बकोरया पिता सतीश बकोरया के साथ गांव के ही आरोपी रवि पटेल और रमेश पटेल ने विवाद किया।
आरोपियों ने रमेश पटेल के घर के सामने फरियादी को मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जातिगत रूप से अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए युवक को जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।










