---Advertisement---

शक्ति की आराधना का शंखनाद : शारदीय नवरात्रि से भक्तिमय हुआ नर्मदांचल, शहर में 87 स्थानों पर विराजेंगी माता की प्रतिमाएं

By
—
On:
Follow Us


इटारसी। सनातन संस्कृति का 9 दिवसीय महापर्व, शक्ति की आराधना का शारदीय नवरात्रि महोत्सव आज से पूरे हर्षोल्लास और अटूट आस्था के साथ शुरू हो गया है। अलसुबह से ही घरों और भव्य पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में गूंजते घंटे-घडिय़ालों, शंखध्वनि और पावन मंत्रोच्चार से पूरा नर्मदांचल आध्यात्मिक रंग में रंग गया है।

आस्था का समंदर और बिजासन की चौखट पर रौनक

शारदीय नवरात्रि के आगमन के साथ ही पूरे शहर की हवाओं में मां जगदंबा का अलौकिक वात्सल्य घुल गया है। ‘अंगना पधारो महारानी’ के जयकारों के साथ पुराने और नए शहर में उत्सव का माहौल है। मां बिजासन के दरबार सलकनपुर से लेकर शहर के तमाम देवी मंदिरों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही सलकनपुर की पदयात्रा करते हुए भक्तों की टोलियां मां बिजासेन के दर्शन के लिए पहुंच रही हैं। मौसम में गर्मी के बावजूद भक्तों का उत्साह चरम पर है। मंदिरों को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों और प्राकृतिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

87 स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं, दो रामलीलाओं का मंचन

इस बार नवरात्रि पर्व को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के पुराने और नए इलाकों को मिलाकर कुल 87 स्थानों पर मां भगवती, बाबा भोलेनाथ, साईंबाबा, माता महाकाली, माता सरस्वती और अन्य देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके साथ ही, पुराने और नए शहर में दो रामलीलाओं का मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

गरबे की थाप और भक्ति सरिता में सराबोर युवा

नवरात्रि के इन नौ दिनों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक उल्लास भी परवान चढ़ेगा। आने वाले दिनों में शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर शानदार गरबा-डांडिया के आयोजन होंगे, जिनकी तैयारी में युवा पूरी तरह जुटे हुए हैं। हर धड़कन ‘जय माता दी’ का गुणगान कर रही है और पूरा शहर मैया रानी के स्वागत में झूमने को आतुर है। यह महापर्व केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और नारी शक्ति के सम्मान का जीवंत प्रतीक बन गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.