इटारसी। ग्राम बोरतलाई में रवि मनावारे के घर उस समय हड़कंप मच गया, जब घर की एक महिला कमरे में कपड़े लेने पहुंचीं। उन्होंने देखा कि दीवार के एक कोने से मुंह बाहर निकाले एक जहरीला सांप बैठा है।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ अभिजीत यादव को दी। सूचना मिलते ही उनकी टीम के सदस्य अभय चौरे और मोहित मेहरा मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा प्रजाति के इस खतरनाक सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया। बाद में सांप को रिहायशी इलाके से दूर वन परिक्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।










