- मानस लीग चैम्पियंस 2025 के पुरस्कार वितरित
इटारसी। ऋषिकुल गुरुकुल नर्मदापुरम के द्वारा आयोजित मानस लीग चैम्पियनशिप के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने कहा कि जिस देश के हाथ में रामायण हो उसे कोई पराजित नहीं कर सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मानस लीग प्रतियोगिता को सनातन संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण बताया। संयोजक वैभव शर्मा ने मानस लीग के 9 वर्षों की यात्रा का वृतांत बताया। नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने आभार प्रदर्शन किया।
इनको मिले पुरस्कार
प्रज्ञान स्कूल के छात्र आयुष्मान शर्मा एवं आशुतोष शर्मा सरस्वती स्कूल के प्रिंस कुमार प्रत्येक को प्रमाण पत्र, रामचरितमानस एवं तीन हजार पांच सौ रुपये की राशि दी। इसी तरह प्रज्ञान स्कूल की कुमारी प्रिया शर्मा एवं गुरु नानक स्कूल की कनकेश्वरी दुबे द्वितीय स्थान पर रही हैं, इनमें से प्रत्येक को पच्चीस सौ रुपये प्रमाण पत्र एवं श्री रामचरितमानस प्रदान की। एकलव्य स्कूल की कुमारी गौरी राजावत एवं नालंदा स्कूल के श्रील ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे, इनको भी प्रमाण पत्र श्री रामचरितमानस एवं प्रत्येक को एक हजार रुपये की राशि प्रदान की।

इटारसी तहसील स्तर पर कुमारी आराधना कटारे सन एकेडमी स्कूल प्रथम विजेता रही हैं, इनको 1000 रुपए, प्रमाण पत्र एवं रामचरित मानस प्रदान की। द्वितीय कुमारी सलोनी अहिरवार गवर्नमेंट एमजीएम कॉलेज को सात सौ रुपये, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। एमजीएम कॉलेज की कुमारी रेखा बरगले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, इनको 500 रुपए, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। रामपुर तहसील स्तर पर कुमारी लोमंती विश्वकर्मा शहीद इंदर गिरी स्कूल प्रथम रही हैं। इनको 1 हजार रुपये, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस, इसी स्कूल की रागनी पाल द्वितीय रहीं, इनको सात सौ रुपये, रामचरितमानस एवं प्रमाण पत्र, स्कूल की वेदिका तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं, इनको पांच सौ रुपये, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की।
केसला तहसील स्तर पर अवनी सक्सेना शासकीय उत्कृष्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय केसला प्रथम रही हैं, इनको एक हजार रुपए, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस, इसी स्कूल की शिवानी घोषी द्वितीय को सात सौ रुपए, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस, इसी स्कूल की कोमल श्रीवास तृतीय को पांच सौ रुपए, प्रमाणपत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। संयोजक वैभव शर्मा ने बताया कि जितने भी छात्र-छात्रा साक्षात्कार हेतु आए थे वह सभी प्रावीण्य सूची में शामिल हैं। उन सभी को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सभी सहयोगियों को भी पुरस्कार दिए। संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा ने किया।








