---Advertisement---

रेलवे वाटर प्लांट के टैंक में कई दिनों से मरी पड़ी गाय, अधिकारी बने लापरवाह

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। 12 बंगला क्षेत्र में तीन पुलिया के पास स्थित रेलवे का वाटर प्लांट इन दिनों लापरवाही का शिकार बना हुआ है। टैंक के अंदर बीते कई दिनों से एक मरी हुई गाय पानी में तैर रही है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है और लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। यह टैंक वह जगह है जहां सीवेज और गंदे नालों का पानी स्टोर होता है, जिसे बाद में फिल्टर प्लांट से साफ कर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद रेलवे के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी स्वीकार किया कि मरी हुई गाय को देखे कई दिन हो चुके हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आसपास रहने वालों को बदबू और संक्रमण का डर सता रहा है।

इस संबंध में जेडआरयूसीसी सदस्य राजा तिवारी ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और जल्द ही गाय को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जब रेलवे के एडीईएन से मोबाइल पर बात की गई तो उन्होंने व्यस्त होने का हवाला देते हुए फोन काट दिया।

क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन घटना के चार दिन बाद तक रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि लापरवाही से उनका स्वास्थ्य खतरे में है और अगर जल्द स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो समस्या और विकराल हो सकती है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.