---Advertisement---

पालतू कुत्ते को भगाने पर विवाद, युवक से की मारपीट, कुत्ते ने पैर में काटा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के मेहरागांव क्षेत्र में शनिवार रात एक पालतू कुत्ते को भगाने जैसी मामूली बात पर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। फरियादी सतीश पिता हीरालाल झोरे ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी आशीष चौरे के कुत्ते को वहां से भगाने का प्रयास किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गया। आरोपी आशीष ने गालियां देना शुरू कर दिया।

कुत्ते ने काटा और आरोपी ने की मारपीट

विवाद के दौरान आरोपी ने न केवल सतीश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, बल्कि अपने पालतू कुत्ते को उकसा दिया। कुत्ते ने हमला करते हुए फरियादी सतीष के दाहिने पैर की पिंडली में बुरी तरह काट लिया। घटना के बाद आरोपी आशीष ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी दी। घायल सतीश की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Manju Thakur

I am a dedicated media and education professional serving as News Editor at Narmadanchal.com, where I oversee editorial content and ensure responsible, impactful journalism. Alongside this, I lead as Center Head at Noble Computer Services, guiding students toward digital literacy and professional growth.As Principal at Bachpan Play School, I am passionate about early childhood education and nurturing young minds in a positive, engaging learning environment.With experience spanning media, technology education, and academic leadership, I am committed to empowering communities through knowledge and innovation.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!